मसूर के आयात पर मूल सीमा शुल्‍क के संबंध में दिनांक 02.06.2020 को जारी अधिसूचना संख्या 26/2020-cus के बारे में स्‍पष्‍टीकरण



मसूर दाल पर बुनियादी सीमा शुल्‍क की दर में जून2020 से प्रभावी तौर पर बदलाव के लिए दिनांक 02.06.2020 को अधिसूचना संख्या 26/2020-cus जारी की गई  है। इन बदलावों के लागू होने की अवधि के बारे में कुछ स्पष्टीकरण मांगे गए हैं।

घटी हुई सीमा शुल्क की दरें 2 जून 2020 से 31 अगस्त 2020 तक की अवधि के दौरान लागू होंगी।